कृषि ऋण के विवाद में चाचा ने भतीजे के ऊपर चढ़ाया ट्रेक्टर, मौत


गोलूवाला(बलविन्द्र खरोलिया)कृषि ऋण भरने के आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद ने शुक्रवार को एक युवक की जान ले ली। घटना गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव अयालकी की है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अयालकी निवासी जगतार सिंह का अपने भाई सुखदेव सिंह के साथ कृषि ऋण भरने को लेकर चार पांच दिनों से विवाद चल रहा था। इसी के चलते जगतार का  भाई सुखदेव सिंह कृषि ऋण देने से स्पष्ट मुकर गया और शुक्रवार सुबह 17 जेआरके रोही  भाम्भूवाली ढाणी रोड़ पर जगतार सिंह का पुत्र जगमहेन्द्र सिंह खेत की तरफ जा रहा था इसी दौरान आरोपी सुखदेव सिंह ने जगमहेन्द्र सिंह के मोटरसाइकिल के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। गम्भीर घायल हुए जगमहेन्द्र को गोलूवाला सीएचसी लाया गया जहां से हनुमानगढ़ रैफर कर दिया। ज्यादा गम्भीर होने के कारण इसे भटिण्डा रैफर किया गया रास्ते मे घायल सुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। आरोपी को कुछ देर बाद ही राउंडअप कर लिया गया था। थाना प्रभारी हंसराज लूणा ने बताया कि परिजनों ने इस सम्बंध में परिवाद दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मुकदमा दर्ज करने में लगी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ