Advertisement

Advertisement

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टेक्स से 11 लाख करोड़ कमाये: कमलनाथ


भोपाल। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमत से जनता पर पढ़ने वाली महंगाई की मार की ओर भाजपा सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये सोमवार, 10 सितम्बर, 2018 को भारत बंद का आव्हान किया है।

इसी तारतम्य में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि मोदी सरकार द्वारा ईधन की इस लूट के खिलाफ 10 सितम्बर के शांतिपूर्ण प्रदेश बंद में कांग्रेस का साथ दें और सुबह नौ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक आयोजित बंद को सफल बनायें।

कमलनाथ ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आईल पिछले सवा दो साल में 34.09 डाॅलर प्रति बैरल सस्ता हुआ है, लेकिन इस बीच पेट्रोल आठ रूपये और डीजल 16 रूपये से अधिक महंगा हो गया। पिछले 52 महीनों में मोदी सरकार इस पर भारी भरकम टेक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी है। राज्यों द्वारा वेट और केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी लगाकर दोनों हाथों से देश के 132 करोड़ लोगों को लूटा जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी 12 बार बढ़ायी गयी है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें इतिहास में सबसे ऊंचे फायदान पर हैं। बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस भी पिछले 52 महीनों में 340 रूपये और सबिसडी वाली 84 रूपये प्रति सिलेण्डर महंगी हो गयी है। देश में आम लोग, मध्यम वर्ग, किसान, ट्रांसपोटर्स और छोटे-छोटे धंधे करने वाले लोग महंगाई के बोझ तले दबकर कराहने को मजबूर हैं। भारत में पेट्रोल-डीजल तो महंगा मिल रहा है लेकिन मोदी सरकार 15 अन्य देशों को पेट्रोल 34 रूपये और 29 देशों को डीजल 37 रूपये प्रति लीटर की दर पर बेचा जा रहा है। यानि विदेशों में तो सस्ता और भारत में महंगा। मोदी देशवासियों के साथ ही अन्याय क्यों कर रहे हैं?

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बार-बार यह मांग रखी है कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें जीएसटी के अंतर्गत लायी जायें। इससे आम जनता को दस से पंद्रह रूपये तक की राहत मिल सकेगी। लेकिन भाजपा सरकार का एक मात्र लक्ष्य लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटना है। आज भाजपा और उसके मित्र दलों की सरकारें 21 प्रांतों में है। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल पर राज्यों का वेट और केंद्र की एक्साइज ड्यूटी लगाकर देश को लूटा जा रहा है। सस्ते दामों पर विदशों में पेट्रोल-डीजल निर्यात कर मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया और उनकी पीठ में खंजर भोंका हैं। कांगे्रस पार्टी सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के वेट तथा अन्य टैक्सों को तत्काल प्रभाव से कम करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement