Advertisement

Advertisement

चुनाव के लिए भाजपा हर प्रत्याशी को देगी 16 लाख


(जी.एन.एस)भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनावी खर्च के लिए लिया जा रहा चंदा वापस विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को दिया जाएगा। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र से 20 लाख रुपए का चंदा इकट्ठा कर रही है। इन 20 लाख रुपए में से 16 लाख रुपए विधानसभा क्षेत्र को चुनावी खर्च के लिए पार्टी फंड के रूप में दे दिए जाएंगे। बाकी 4 लाख रुपए जिला इकाइयों को चुनाव के अन्य खर्चों के लिए मिलेंगे। भाजपा की विस्तारित बैठक के बाद अर्थ संग्रह को लेकर हुई बैठक में सभी विधायकों और पूर्व विधायकों को इसकी जानकारी दी गई है।
भाजपा ने पिछले महीने अगस्त में चंदा इकठ्ठा करना शुरू किया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद यह काम रुक गया था। अब विधायकों और पूर्व विधायकों को चंदा इकठ्ठा करने का टारगेट दिया गया है। 230 विधानसभाओं से भाजपा 46 करोड़ रुपए इकठ्ठा करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक हर विधानसभा में जितना चंदा इकठ्ठा होगा, उसका 80 प्रतिशत वापस उसी विधानसभा को चुनाव के खर्च के लिए दे दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया इसलिए अपनाई जा रही है, ताकि स्थानीय कार्यकर्ता चुनाव के दौरान पार्टी के काम से जुड़ सकें। चंदे के अलावा भी भाजपा विधानसभावार चुनाव खर्च के लिए पार्टी फंड से पैसा देगी। इन पैसों को स्थानीय स्तर पर प्रचार के लिए सामग्री खरीदने, पोस्टर-बैनर समेत अन्य सामग्रियों पर खर्च किया जाएगा। भाजपा नेताओं को अब 17 सितंबर तक चंदा इकठ्ठा करने का टारगेट दिया गया है। पार्टी 500, एक हजार और दो हजार रुपए के कूपन देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से चंदा ले रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement