नई दिल्ली(जी.एन.एस) देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 28 पैसे का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 22 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ गई है। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 81.28 तो डीजल की कीमत 73.30 रुपए पहुंच गई। इन नए रेट्स के साथ डीजल के दाम एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अगर बात करें भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीज़ल की कीमतों में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
source Report Exclusive
मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 88.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगातार बढ़ने का सबसे बड़ा कारण रुपये की कीमत का लगातार गिरना और पूरी दुनिया में कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतें हैं। चूंकि भारत अपने कुल तेल का 80 फीसदी आयात करता है और वह दुनिया भर में तेल का सबसे ज्यादा आयात करने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। तो जैसे-जैसे रुपये के दाम गिरते जा रहे हैं, आयात मंहगा होता जा रहा है।
ऐसे में पेट्रोल-डीजल के रीटेल दाम भी कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के हिसाब से बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान पर परमाणु प्रयोगों के चलते व्यापार प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसे में ईरान के कच्चे तेल के निर्यात में कमी आई है। ईरान तेल का बड़ा निर्यातक देश है और भारत ईरान के तेल का बड़ा आयातक है। वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति कम होने से भी इसके दाम बढ़ रहे हैं। ईरान से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर चीन है।
source Report Exclusive
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे