Advertisement

Advertisement

समाज कल्याण सप्ताह आज से


  • प्रभात फेरी प्रातः 6.30 बजे, 7 बजे गांधी चौक पर कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 7 अक्टूबर 2017 तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि 2 अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस के रूप में प्रातः 6.30 बजे राजकीय छात्रावास के छात्रा एवं छात्राएं रामलीला मैदान से गांधी चौक रामधुन गाते हुए मनाया जायेगा। 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के रूप में दोपहर 3 बजे केन्द्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में मनाया जायेगा। 4 अक्टूबर को बाल दिवस के रूप में प्रातः 11 बजे विवेक आश्रम में मनाया जायेगा। 5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस के रूप में प्रातः 11 बजे बी.आर.मॉडल सीनियर सैकण्डरी स्कूल मीरा चौक श्रीगंगानगर में मनाया जायेगा। 6 अक्टूबर को जनचेतना दिवस के रूप में सायं 3 बजे के.के.मॉडल स्कूल समिति केसरीसिंहपुर में मनाया जायेगा तथा 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन के रूप में प्रातः 11 बजे ममता पुनर्वास एवं सामाजिक शोध संस्थान बींझवायला में मनाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement