Advertisement

Advertisement

राहुल गांधी दौरा:-विधायक अमित चाचाण व कृष्णा पूनिया ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक,व्यास हत्याकांड मामले में धरने पर पहुंची पूनियां


कल सूरतगढ़ आयेगें कांग्रेस के राष्ट्रीयध्यक्ष राहुल गांधी
अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से सूरतगढ़ पहुंचने का किया आह्वान
नोहर पहुंचने पर विधायक कृष्णा पूनिया का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सूरतगढ़ की होगी सभा ऐतिहासिक विधायक अमित चाचाण

नोहर। लोकसभा चुनावों को लेकर 26 मार्च मंगलवार को सूरतगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की होने वाली सभा को लेकर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सभा की तैयारियों को लेकर सोमवार को यहां सेक्टर नं. 5 स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक अमित चाचाण ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया उपस्थित थी। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कृष्णा पूनिया ने कहा कि 26 मार्च को सूरतगढ़ में राहुल गांधी की होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। 
मीटिंग के बाद पवन व्यास हत्या कांड के विरोध में नोहर धरना स्थल पर पहुँच कर मामले की जानकारी जुटाई
उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों में जुट जाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सूरतगढ़ पहुंचने की अपील की। कृष्णा पूनिया ने राफेल डील पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सुरक्षा से जुड़ी अहम फाईल तक संभाल कर नही रख सकते है वो देश को क्या संभालेगें। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि 26 मार्च को सूरतगढ़ में राहुल गांधी की होने वाली सभा में नोहर विधानसभा क्षेत्र से चार हजार से अधिक कार्यकर्ता सूरतगढ़ जायेगें। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारिया तय कि गई है। 


बैठक में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहन ढि़ल, जिला परिषद सदस्य सुशीला गोदारा, शंकरलाल शर्मा, हेमराज गोदारा, रतिराम सहु, हंसराज शर्मा, रामेश्वर, करनेल सहारण, साधुराम मेघवाल, मुकेश पंडा, संतलाल मेघवाल, गोपीराम सुथार, जगदीश बिजारणीया, मुकेश सहारण, सुमन ओझा, गोरीशंकर थोरी, मुकेश मिश्रा, इन्द्रचंद कड़वासरा, अमरसिंह सुथार, हरदत्त सैनी, महबूब आईतान, संतलाल गोदारा, मंगतूराम कटारिया, रजीराम ज्याणी, महावीर पांडिया, रामेश्वरदास, सुरेन्द्र पारीक, धनश्याम तिवाड़ी, नियामत अली, प्रदीप सेवग, लोकेश सैनी, बाबू खटोतिया, आनंद उपाध्याय सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में विधायक कृष्णा पूनिया का अभिनंदन भी किया गया। इससे पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के नोहर पहुंचने पर विधायक अमित चाचाण के निवास पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। बैठक का संचालन मोहन सुथार ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement