Advertisement

Advertisement

बिहारः 6 महीने में दूसरी बार निजी बसों के किराए में हुई वृद्धि, आम यात्री परेशान




मुजफ्फरपुर(जी.एन.एस)
बिहार में 6 महीने में दूसरी बार निजी बसों के किराए में वृद्धि की गई है। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की बैठक में 25 से 30 प्रतिशत किराए में वृद्धि की गई है। नया किराया 30 सितम्बर आधी रात से लागू हो जाएगा। इस किराए वृद्धि से यात्री परेशान हैं। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि डीजल, रोड टैक्स समेत ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की वजह से वे लोग किराया बढ़ाने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि किराया वृद्धि में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा गया है।


वहीं सरकार द्वारा निर्धारित किराए को लागू किया जाता है तो यात्रियों पर अधिक बोझ बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर चीज की कीमत बढ़ने से पिछले कई महीनों से ट्रांसपोर्टरों को काफी नुक्सान हो रहा था। मगर यात्री हित में किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही थी। अंत में विवश होकर किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं इस किराए वृद्धि के फैसले से यात्री का नाखुश हैं। उनका कहना है कि सरकार को आम जनता का ख्याल नहीं है। निजी ट्रांसपोर्टर मनमाने तरीके से किराया वसूल रहे हैं। अब 25-30 प्रतिशत निजी बसों की किराया वृद्धि आम लोगों को परेशान करेगी।

source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement