Advertisement

Advertisement

Rajasthan - आबियाना नहीं चुकाया तो कटेंगी पानी की बारियां


गंगकैनाल के दक्षिण खण्ड कार्यालय द्वारा अब तक तीन करोड़ 40 लाख का आबियाना वसूल
श्रीगंगानगर। जल संसाधन विभाग इन दिनों किसानों से आबियाना (सिंचाई शुल्क) की वसूली करने में जोर-शोर से लगा है। श्रीगंगानगर में जल संसाधन विभाग में गंगकैनाल परियोजना के दक्षिण खण्ड कार्यालय को आबियाना वसूली में रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिल रही है। दक्षिण खण्ड के अधिशाषी अभियंता प्रदीप रुस्तगी ने मंगलवार को बताया कि अब तक तीन करोड़ 39 लाख का आबियाना वसूल किया जा चुका है।


 किसानों की तरफ चार करोड़ 57 लाख का आबियाना बकाया है। इस बार सरकार की तरफ से विभाग को किसी भी तरह के निर्देश नहीं मिले। लिहाजा विभाग वसूली करने में लगा हुआ है। आगामी 31 मार्च तक वसूली की जायेगी। 31 मार्च को रविवार होने पर भी कार्यालय खुला रहेगा। श्री रुस्तगी ने बताया कि 31 मार्च के बाद जिन किसानों का आबियाना बकाया रह जायेगा, उनके पानी की बारियां काटने की कार्यवाही की जायेगी। अगली खरीफ फसल के लिए 15 अप्रेल से पानी की बारी बांधने का काम शुरू होगा। इससे पहले उन किसानों के खेतों में पानी की बारी बंद कर दी जायेगी, जिनकी तरफ आबियाना बकाया होगा।


 उन्होंने बताया कि कई किसानों के खिलाफ तो 10-12 वर्षांे से आबियाना बकाया है। इन में से कुछ किसान अदालतों से स्थगन आदेश लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। पिछले कईं वर्षांे के बाद अकेले दक्षिण खण्ड कार्यालय को इस बार तीन करोड़ 40 लाख का अब तक बकाया वसूल करने की सफलता मिली है। आगामी 31 मार्च तक लगभग 4 करोड़ की वसूली हो जाने की सम्भावना है। इससे पहले दो वर्ष पूर्व एक करोड़ 93 लाख वसूल किये जा सके थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement