Advertisement

Advertisement

प्रस्तावित नहरबंदी 23 से 25 मार्च तक पूर्ण क्षमता से पीने का पानी प्रवाहित होगा इस दौरान सिंचाई हेतु पानी का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

प्रस्तावित नहरबंदी 
23 से 25 मार्च तक पूर्ण क्षमता से पीने का पानी प्रवाहित होगा
श्रीगंगानगर। इन्दिरा गांधी फीडर (पंजाब भाग व राजस्थान भाग) व इन्दिरा गांधी मुख्य नहर में रि-लाईनिंग कार्य करवाये जाने हेतु 25 मार्च से 02 जून 2020 तक 70 दिवस की नहर बन्दी ली जानी है, जिसके लिए पंजाब ने सहमति प्रदान कर दी है।
जल संसाधन उतर हनुमानगढ संगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि 23 से 25 मार्च 2020 को नहरों में पूर्ण क्षमता से पीने हेतु पानी प्रवाहित होगा। सभी काश्तकारों, जनसाधारण एवं सभी संबंधित विभागों से आग्रह है कि नहर बन्दी के मध्य नज़र पीने एवं अन्य कार्यों हेतु पानी का समुचित भण्डारण कर लिया जाये। 
26 मार्च 2020 से 03 मई 2020 तक इन्दिरा गांधी फीडर (राजस्थान भाग) एवं इन्दिरा गांधी मुख्य नहर में आंशिक नहर बन्दी होगी, जिसमें नहरों में आवश्यकतानुसार सिर्फ पीने हेतु पानी प्रवाहित किया जायेगा एवं नहरों को वरियता, आवश्यकता अनुसार पानी उपलब्ध करवाया जायेगा। 
04 मई 2020 से 02 जून 2020 तक पूर्ण नहर बन्दी रहेगी। जिसमें इन्दिरा गांधी नहर प्रणाली की समस्त नहरें बन्द रहेंगी। इसके लिए समस्त स्थानीय पानी के स्त्रोत, विभागीय पेयजल स्त्रोतांे यथा डिग्गी, टांके इत्यादि में भण्डारण सुनिश्चित किया जाये। 
सभी काश्तकरों को यह भी सूचित किया जाता है कि 23 मार्च 2020 से 03 मई 2020 तक नहरो में केवल पीने हेतु ही पानी चलाया जावेगा, इस दौरान सिंचाई हेतु पानी का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement