Advertisement

Advertisement

88 केन्द्रों पर होगा टीकारकण, जिला मुख्यालय पर 6 केन्द्र

 कोविड-19 टीकाकरण अभियान

आज 88 केन्द्रों पर होगा टीकारकण, जिला मुख्यालय पर 6 केन्द्र
श्रीगंगानगर, । कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को जिले के विभिन्न 88 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर 6 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपने नजदीक के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं। जिन नागरिकों की दूसरी डोज ड्यू है, वे दूसारी डोज का टीकाकरण करवाएं।
आरसीएचओ डॉ0 एच.एस. बराड ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय में, अर्बन पीएचसी नम्बर-2, अशोकनगर, पुरानी आबादी, गुरूनानक बस्ती तथा अर्बन पीएचसी वार्ड 4-5 में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। प्रथम डोज के लिए 7762 तथा द्धितीय डोज के लिए 7231 डोज उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement