Advertisement

Advertisement

23 दिसम्बर को प्रमुख, प्रधान व 24 को उप प्रमुख, उप प्रधान के चुनाव

 पंचायती राज आम चुनाव 2021

जिला प्रमुख व प्रधान के चुनाव आज
23 दिसम्बर को प्रमुख, प्रधान व 24 को उप प्रमुख, उप प्रधान के चुनाव
श्रीगंगानगर,। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2021 के दौरान श्रीगंगानगर जिले में 23 दिसम्बर को जिला प्रमुख व 9 पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव होंगे।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि जिला प्रमुख का चुनाव जिला मुख्यालय पर व 9 पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव होंगे। इसी प्रकार 24 दिसम्बर को उपप्रमुख व उप प्रधान के चुनाव होंगे। 23 दिसम्बर को पूर्वाहृ 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी। 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा। 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी का समय रहेगा। 1 बजे के तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जायेगी। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो सायं 3 बजे से 5 बजे के मध्य मतदान होगा। सायं 5 बजे से या मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद जो भी पहले हो, मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी।
--------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement