Advertisement

Advertisement

महिला शक्ति केन्द्र के प्रयास रंग लाये परिवार साथ रहने को हुआ राजी

 महिला शक्ति केन्द्र के प्रयास रंग लाये


परिवार साथ रहने को हुआ राजी
श्रीगंगानगर,। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र के प्रयास कर अलग हुए परिवार को समझाइश से साथ रहने को राजी हुआ परिवार।  
केन्द्र प्रबन्धक सुप्रिया बरावड़ ने बताया गया कि 09 अप्रैल 2022 को राजस्थान सम्पर्क के माध्यम से परिवाद दर्ज हुआ। कार्यालय दूरभाष के माध्यम से परिवादी से 12 अप्रेल 2022 को दोनों पक्षों से सम्पर्क किया गया और उन्हें केन्द्र पर बुलाया गया तथा परिवादी इसी दिन अपने भाई के साथ केन्द्र पर उपस्थित हुई, उनके द्वारा बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है।  साथ ही परिवादिया के मायके वालों को भी तंग परेशान किया जाता है। परिवादिया 8 माह से पीहर में निवास कर रही थी। इस संबंध में ससुराल पक्ष से सम्पर्क कर उन्हें 16 अप्रेल 2022 को केन्द्र पर बुलाया गया। दोनों पक्षों से बातचीत की गई, इसके पश्चात् दोनों पक्षों को आगामी तारीख 26 अप्रेल 2022 को पुनः समझाइश हेतु बुलाया गया।
 इस दौरान परामर्शदाता अमनपाल कौर, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रियंका भमाणिया, विष्णु कुमार भाटी(आईटी वर्कर)  द्वारा दोनों पक्षों में समझाइश की गई, दोनों पक्षों से आपसी शर्तों सहित राजीनामा करवाया गया। केन्द्र से ही परिवादी को ससुराल वालों के साथ भिजवाया गया तथा परिवाद का निस्तारण किया गया। इसी के साथ समय-समय पर दोनों पक्षों के साथ सम्पर्क किया जायेगा। यह केन्द्र महिलाओं व बालिकाओं की समस्याआंे एवं समझाइश के लिए संचालित है। इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र टोल फ्री नंबर 154-2440041 तथा कार्यालय 0154-2941041 से सम्पर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement