Advertisement

Advertisement

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया किसान सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण

 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया किसान सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर  लोकबंधु के निर्देशानुसार खरीफ बुवाई सीजन के मध्य नजर किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाने एवम कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के हेतु संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार श्रीगंगानगर द्वारा गठित टीमों द्वारा गुरुवार को जिले में स्थित किसान सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि टीम प्रभारी श्री सुरजीत कुमार सहायक निदेशक कृषि द्वारा तहसील पदमपुर के किसान सेवा केंद्र 83 एलएनपी, बींझबायला, फरसेवाला, 1 पीएस, फकीरवाली, तामकोट, 3 आर बी ए, जलोंकी, 23 बीबी, तहसील श्रीकरणपुर के किसान सेवा केंद्र खरला, श्रीनगर, धरिंगावाली, 15 ओ सहित 13 किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्रीगंगानगर श्री सुशील कुमार शर्मा द्वारा श्रीगंगानगर तहसील के कालिया, खाट लबाना, फतुही, दुल्लापुर केरी, हिंदूमलकोट, पक्की, रोहिडावाली, कोनी, संगतपुरा, दौलतपुरा, मोहनपुरा, 11 क्यू, मिर्जेवाला, मटीली राठान सहित 14 किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुल 27 किसान सेवा केद्रो में से 14 किसान सेवा केंद्र 83 एल एन पी, बींझबायला, फरसेवला, 1 पी एस, फकीरवाली, जलोंकी, खरला, श्रीनगर, 15 ओ, खाट लबाना, फतूही, दुलापुर केरी, रोहिडावली एवम 11 क्यू, निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए। 

उन्होंने बताया कि किसान पाठशाला के सुचारू संचालन एंव कार्यालय में समय पर उपस्थिति हेतु अनुपस्थित पाए गए कृषि पर्यविक्षको को कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रत्येक गुरुवार को कृषि पर्यवेक्षकों को किसान सेवा केंद्र पर बैठकर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक किसान पाठशाला का आयोजन करना अनिवार्य होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement