सादुलपुर (ओमप्रकाश)। फतेहपुरिया मोहल्ला में सोमवार रात्री को ढप्प मण्डली गणगोर मित्र मण्डल अखाडे का शुभारम्भ किया गया। माॅ सरस्वती के चित्र मे समक्ष मुुबई प्रवासी मुरारीलाल मितल, महावीर चंगोईवाला, सत्यनारायण भीमसरिया, नन्दलाल शर्मा, इन्द्रचन्द भादुपोता, वैद्य मदनमोहन शर्मा, राधेश्याम स्वामी, सावंरमल स्वामी, रामवतार स्वामी, हनुमान दिनोदिया व बिन्टू चंगोईवाला आदि ने द्वीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद नगाड़े पर डंके की चोट देकर एवं ढप्प की थाप पर म्हारै हिड़दयै बोल भवानी के साथ गायक रसिया कलाकार रामातार शर्मा, रामाकान्त शर्मा, बालकिशन शर्मा, मदनलाल शर्मा, सुंरेश स्वामी, गणेश दायमा, सोनू स्वामी, राजू स्वामी, सुरेन्द्र स्वामी, लिलू, विक्रम दिनोदिया आदि ने कुऐ पर एकली रै, ओर रंग दे रै म्हाने और रंग दे, भैरू बिलमायो रै, अशोक स्वामी, अनुज शर्मा, प्रदीप शर्मा, हेमन्त शर्मा, पुरूषोतम शर्मा, कपील स्वामी, गणेश स्वामी, नरेन्द्र स्वामी, राजकुमार शर्मा, प्रितम शर्मा, प्रमोद दिनोदिया, पवन भारद्वाज आदि ने रूत आई रै पपईया तेरी बोलन की, लक्ष्मण के रे बाण ल्गयो रै शक्ति, चढ आयो हनुमान तोड़ेगों लंका आदि धमालो पर देर रात्री तक लोग झुमते रहे। समारोह में महिलाओ की भी अपार भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होने भी देर रात्री तक धमालों का आनन्द उठाया। इस अवसर पर सभी अतिथियो ने कहा कि होली संस्कृति धिरे-धिरे विलूप्त होकर मात्र कैसेटो व मोबाइलो में सिमट रही है। वही फतेहपुरिया मोहल्ला का यह अखाड़ा कई वर्षो से बन्द पडा था। ऐसे विकट समय मे ंमोहल्ले के युवको ने इस अखाड़े को पुनः प्रारम्भ कर सराहनिय प्रयास किया है तथा इस परम्परा को जारी रखे ताकि भावी पीढि संस्कृति से जूड़ी रहे। इस अवसर पर सभी ने गिन्दड़ नृत्य भी शुरू करवाने का आव्हान कर तन-मन-धन के सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह का संचालन गोपाल शर्मा ने किया।

Social Plugin