सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य को हमेशा याद रखना चाहिए-- सुरेन्द्र बैनीवाल

हनुमानगढ़। स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ जिला हनुमानगढ़ एवं जिला परिवहन विभाग हनुमानगढ़़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेमीनार जंक्शन स्थित सेठ हंसराज मैमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में संरक्षक भगवान गोदारा की अध्यक्षता में हुआ जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा एवं परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्र बैनीवाल ने हनुमानगढ़ क्षेत्र में संचालित बालवाहिनियों के चालकों एवं संस्था प्रधानों को संबोधन में कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाक्य को हमेशा याद रखना चाहिए लखुवाली हादसे में केवल चालक लापरवाही से 17 लोगों को जान गवानी पड़ी ऐसे हादसों से थोडी सी सावधानी से बचा जा सकता है। जिला महासचिव अशोक सुथार ने संबोधन में कहा कि शिक्षण संस्थाओं के वाहन चालक के पास एलटीवी व हैवी लाईसेन्स व समय समय पर वाहन चालकों की बैठक लेकर उनकों दिशा निर्देशक दिए जाते है। संगठन मंत्री राजेश मिढ़ा, गुरदीप सिंह, ओमप्रकाश छाबड़ा, केआर शर्मा, आर के त्यागी, किश्ताराम, राजविन्द्र शर्मा, इन्द्राज सुथार, बलदेव कुक्कड़, रणजीत ढिललो आदि ने विचार व्यक्त किया।