अनूपगढ़ जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने किया आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण
श्रीगंगानगर,। राजस्थान सरकार की जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जनसुनवाई शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में अनूपगढ़ के वीसी रूम में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप पीड़ित को राहत व संतुष्टि दिलवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 71 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कर्मी की शिकायत पर कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर ने सीओ, राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन को नियमानुसार निस्तारित करने, नर्सरी में विधुत कनेक्शन करने, इंतकाल दर्ज करने, खेत में आवागमन के लिए रास्ता दिलवाने, एससी-एसटी के झूठे मुकदमे में निष्पक्ष जांच करने, आबादी भूमि से स्वीकृतशुदा रास्ता दिलवाने और अतिक्रमण हटाने, उपखंड मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने के प्रकरण में पौधों की चारदीवारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका ईओ को निर्देश दिए गए।
इसी तरह 29 जीबी की गली में अतिक्रमण हटाने के लिये श्रीविजयनगर बीडीओ, रकबा राज भूमि और 3 एसटीआर से अतिक्रमण हटाने के लिए घड़साना एसडीएम, 2 एएसएम की नहरी भूमि से अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर अनूपगढ़ में रहकर आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण करें।
इस अवसर पर एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, एडीएम अनूपगढ़ श्री अशोक सांगवा, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव, एसडीएम श्री सुरेश राव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बैलान, जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, श्री प्रशांत कौशिक, सहायक निदेशक लोक सेवाएं श्री ऋषभ जैन, श्री धीरज चावला, श्री हरीश मित्तल, डॉ. अजय सिंघला, श्री वीआई परिहार, श्री विजय शर्मा, श्री विजय कुमार, श्री अरविंदर सिंह, श्रीमती कविता सिहाग, श्री जसवंत बराड़ सहित अन्य मौजूद रहे जबकि उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे