हनुमानगढ़। टाऊन के श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर में ग्यारस पर फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रात्रि को श्याम बाबा का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में आमंत्रित भजन गायको ने जय श्री श्याम परिवार कला मण्डल हनुमानगढ़ ने श्याम भजनो कि ऐसी शमा बाधी कि भगत बैठे बैठे झूमने लगे गर्ग ने अपने भजनो में मेरे श्याम झोली भर दें .......श्याम तेरे मोंटे मोटे नैन......बापू महाने भूला गयों पुजा......कर्मा बाई का खीचड़ा....कोन जाने श्याम थारी लीला अजब निराली.......अब शोप दई डोर श्याम थारे हाथा में ........कृष्ण-राधा का प्रंसग एवं राजस्थानी भजन व मारवाड़ी भजनों से श्याम प्रेमीयों को मंत्रमुग्ध कर दिया । और विजय सिगची ने अपनी मधुर आवाज से बाबा के भजनो का गुणगान किया। और पडाल को श्याममय् कर दिया। क मेटी सदस्य राधाकिशन सिंगला ने बताया रात्रि को बाबा को कड़ी खिचड़े का व 12:15 बजे खीर चूरमें का व मक्खन मिश्री का भोग लगाकर भगतो में वितरण किया। इस अवसर पर फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पवन कन्दोई, राधाकृष्ण सिंगला, गोपी राम गुप्ता बिशंमबर दास,महावीर सिगची, राधेश्याम सराफ,अमित गोदारा,जितेन्द्र कनदोई,पवन खदरीया,बृजमोहन लुहारीवाला,रवि शंकर मूदड़ा,कन्हैया महीपाल,बहादुर सिंगला,प्रेम कन्दोई,सुनील गोयल,सुरेन्द्र यादव,राकेश सहारण,मनेाहर कोचर,राकेश कन्दोई,गोरू सिगची,जयचन्द्र लाहोटी,जयश्री श्याम कला मण्डल के सदस्य व शहर के गणमान्य नागरीक पुरूष व महिलाऐं आदि श्याम भगत उपस्थित थे ।

Social Plugin