गाँव को खुले में शौच मुक्त का अधिकारियों ने उठाया बीड़ा,एसडीएम,थानाधिकारी सहित कई अधिकारी सुबह-सुबह करते जागरूक

गाँव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रशासन ने किया प्रयास.....
उपखण्ड अधिकारी सहित सभी विभाग सुबह सुबह कर रहे हे क्षेत्र का दौरा...

लव कुमार जैन

दलोट /राजस्थान

आज अरनोद उपखण्ड अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में सालमगढ़ थाना प्रभारी रतन सिंह चौहान, निनोर चौकी प्रभारी भंवर सिंह मय जाप्ता,  जलदाय विभाग अधिकारी  इक़बाल हुसैन अंसारी ,उकार लाल शर्मा,दलोट पटवारी मदनलाल फ़ौज़ी,सचिव राजेन्द्र मीणा, मेल नर्स राकेश मीणा, प्रधानाचार्य बृज मोहन डामोर, वरिष्ठ अध्यापक रमाकांत जोशी, पुलिस टीम सहित दलोट ,चन्देरा , पड़ाव  गांव का सुबह जल्दी दौरा किया एव खुले में शौच करने वाले लोगो को समझाइस की गई ।  एव स्वछता के प्रति जागरूक किया एवं शोचलाय के उपयोग की जानकारी देते हुवे सभी को अनिवार्य रूप से शोचलाय बनाने को कहा गया । मोके पर करीबन 100 व्यक्तियों को खुले में शोच करते हुवे रोक कर समझाइस की गई...
जिसके पश्चात् ग्राम पंचायत दलोट भवन पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, आशा सहयोगिनो, व सभी विभाग के अधिकारियो की बैठक लेकर विचार विमर्श किया गया खुले में शौच करने वालो को बिना लड़े झगड़े  समझाइस करने का कहा गया एव साथ  ही कहा कि जो भी खुले में शौच करेगा उसको सभी सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाएगा खुले में शोच करने पर समझाइस करते वक्त कोई झगड़ा करे तो पुलिस को सूचित करने का कहा गया  वही उप सरपंच प्रकाश कुमावत ने  बताया कि गांव में कई गरीब व्यक्ति हे जिनके शौचालय नही हे और सूचि में नाम भी नही  है  जिस पर  उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति लाभ से रह गए है वे नरेगा योजना के तहत उक्त लाभ उठा सकते हे ईस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर उक्त पंचायत को ओ डी एफ करे....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ