राजस्थान बजट पर ग्रह मंत्री कटारिया ने कुछ यूँ व्यक्त किये भाव

जयपुर ।  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा वर्ष 2017-18 के विधानसभा में  प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त देते हुए गृह मंत्री, गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपना बजट प्रस्तुत किया  हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस बजट में ‘‘खुशहाल राजस्थान-खुशहाल राजस्थानी’’ के वृहद् मिशन को समर्पित करते हुए प्रदेश के सभी क्षेत्रों, वर्गो एवं सभी उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त प्रावधान किये हैं। आधारभूत संरचना के सुदृढीकरण, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ गुणवत्ता बनाये रखने की दिशा में किये गये प्रावधान निश्चितरूप से प्रशंसनीय है।     

  कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा, पर्यटन, जल स्वावलम्बन, खनन, सामाजिक न्याय अधिकारिता, सिंचाई, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में अनेक प्रावधान कर प्रदेश के समग्र विकास के द्वार खोले है। उन्हाेंने बताया कि प्रशासन को पारदर्शी एवं संवेदनशील बनाने के लिए तथा नागरिकों की सुगमता के लिए ई-सेवाओं में व्यापक विस्तार के साथ ही श्रीमती राजे ने ग्राम पंचायत स्तर तक इन सुविधाओं की उपलब्धता से डिजिटल राजस्थान के लक्ष्य  को मूर्त रूप देने का प्रयास किया है।      

   गृह मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने बजट में गत वर्ष की तुलना में गृह विभाग को 11 प्रतिशत अधिक बजट आवंटित किया है, इससे निश्चित रूप से इस विभाग में साधन सुविधाओ का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि 5 हजार 500 कान्सटेबल्स की भर्ती तथा उदयपुर में 500 की क्षमता के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र की घोषणा स्वागत योग्य हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 30 कारागृहों में सी.सी.टी.वी. कैमरों के लिए 4.00 करोड रू. तथा अतिरिक्त बैरक निर्माण हेतु 16.00 करोड रूपये के प्रावधान से कारागार की व्यवस्थायें सुदृढ होगी।         

  कटारिया ने बताया कि बजट में सडक नेटवर्को में अप्रत्याशित वृद्धि, गौरव पथों का निर्माण, विद्युत क्षमता में 5086 मेगावाट की वृद्धि, 1483 नये आर. ओ. प्लांट, 1 लाख नये कृषि कनेक्शन, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन में बढोत्तरी, जाखम बांध से प्रतापगढ क्षेत्र के गांवों में पेयजल समस्या के समाधान हेतु 912 करोड रूपये का प्रावधान, कुशलगढ एवं सज्जनगढ क्षेत्र में 684 करोड की पेयजल योजना का प्रावधान स्वागत योग्य कदम है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ