Advertisement

Advertisement

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया महिला दिवस

रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया राजकुमार मुंजाल का सम्मान
भगत सिंह युवा मंडल ने किया सौ बेटियों को सम्मानित
रामकरण पूनम प्रजापति
सूरतगढ़ 8मार्च।
भगवानसर में भगतसिंह युवा मंडल और रामेश्वरम ट्रस्ट के सहयोग से नेहरु युवा केंद्र श्रीगंगानगर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की थीम थी समाज निर्माण में महिलाओ की भूमिका और ट्रस्ट का कार्यक्रम था बेटी पढाओ बेटी बचाओ और इंट भट्टा परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना।
            कार्यक्रम में बच्चे,युवा और बुजुर्ग महिला को सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि बुजुर्ग महिला नोरंगी देवी को युवा कुमारी शबनम शुडिया ,सेवा भावी नथी देवी और इंट भट्टा मजदूरी की बच्ची मुख्य अतिथि बनी।
         कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता रामकरण पूनम प्रजापति थे। कार्यक्रम में सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी रखा। मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल ने कहा आज समाज में शिक्षा की बहुत जरूरत है। अगर शिक्षा प्रत्येग वर्ग को मिलेगी तो बेटियों का विकास होगा। उन्होंने मंडल के सहयोग से चलाये जारहे सामजिक कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा अच्छे कार्य करना हर किसी के सौभाग्य में नही होता।
          कार्यक्रम में पिछले तीन महीने से सिलाई सीख रही पच्चीस महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा वर्मा ने महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज महिलाएं इन अधिकारों को समझे और उनका उपयोग करे। वे घर की चार दिवारी से बाहर निकल समाज का निर्माण करे। कार्यक्रम में राजेश राजेश भदोरिया ने विचार रखते हुए कहा मंडल पिछले कई सालों से लगातार सामाजिक कार्यो में योगदान दे रहा है। छात्रा मनीषा ने प्रेरक प्रसंग सुनाये।
           मुख्य वक्ता रामकरण पूनम प्रजापति ने कहा पुरे गंगानगर जिले में एक मात्र स्किरिय मंडल है तो वो भगत सिंह युवा मंडल है। ये पिछले 27सालों से लगातार सामाजिक कार्यों में योगदान देता चला आ रहा है। इस मंडल ने गत वर्ष मेरे निर्देशन में ही इंट भट्टा मजदूर परिवार के लिए शिक्षा की मुहीम चलाई जो काफी सराहनीय रही।
                      मंडल में सन 2001से लगातार सदस्यों की संख्या और कार्य बढ़ते गये। मंडल लगातार जिला स्तर पर सम्मानित होता रहा है। सराहनीय सेवा कार्यों को देखते हुए मंडल ने रामेश्वरम ट्रस्ट के मिशन पॉजिटिव इंडिया अभियानों में भी योगदान दिया ।मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल को ट्रस्ट ने लोई ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। रामेश्वरम ट्रस्ट "बेटी बचाओ-बेटी पढाओ",विचारो को आगे बढ़ाने वाले मंडल और व्यक्तिगत लगातार तीन सालों से सम्मानित करता चला आ रहा है। कार्यक्रम में मदन लाल ने देशभक्ति गीत चिठी न कोई संदेश गाया और सभी को भाव विभोर कर दिया।दयाशंकर एंड पार्टी ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया। मदन बंसल ने बेटियों की हौंसला अफजाई के लिए स्वरचित गीत गाया जो प्रेरणास्पद रहा।कार्यक्रम मइ महावीर लोहरा,मदन,साहबराम,हिमांशु मुंजाल,प्रियंका मुंजाल,सीमा मुंजाल,दामोदर शुडिया,आकाश,त्रिलोक इंसा,सतनाम व अध्यापक इन्द्रपाल ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement