Advertisement

Advertisement

Hindi News -इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा के शिष्टमण्डल में चयन


 सादुलपुर (ओमप्रकाश)। अन्तराष्ट्रिय समरसता मंच एंव इण्डों नेपाल समरसता आर्गेनाईजेशन के सयुक्ंत तत्वाधान में  30 अप्रैल से 2 मई तक काठमाण्डु नेपाल में आयोजित अन्तराष्ट्रिय समन्वय संगोष्ठी में आशा देवी शिक्षण संस्थान समूह की अध्यक्षा आशा देवी पूनियां भाग लेने सांस्कृतिक शिष्टमण्डल के साथ नेपाल की राजधानी काठमांडू जायेगीं। जहां कार्यक्रम में भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति को पुन:उत्थान के संदर्भ में अपना विचार देकर सार्क राष्ट्रो के स्नेहिल सहयोग से सुरक्षा परिषद में सुधार को आगे बढ़ाने का आव्हान का प्रस्ताव पत्र संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रेषित कर दुनिया का 8वां सबसे ताकतवर देश भारत को सयुंक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उदेश्य से राष्ट्र सदस्यों का मित्रवत सहयोग की आशा में प्रेरित अभियान को एशिया राष्ट्रों तक बढ़ाया जायेगा। कार्यक्रम सार्क देशों की सामाजिक, सांस्कृतिक, समन्वय के विकास की संभावनाओं पर आयोजित होगा। अंतराष्ट्रीय समेलन में सार्क देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेने नेपाल जाऐगें। मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता रखने वाले प्रतिभाओं को आंमत्रित किया गया है। जिसमें आशा देवी शिक्षण संस्थान समूह की अध्यक्षा आशा देवी पूनियां का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर प्रतिभा के रुप में चयन किया गया है। कार्यक्रम में भारत के अनेक रायों से चयनित प्रतिभाऐं भाग लेगीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement