Advertisement

Advertisement

Hindi News न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद संबंधी बैठक आयोजित


हनुमानगढ । आगामी रबी सीजन की कृषि जिन्सों गेहूँ, सरसों, चना व जौ की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारी के सम्बन्ध में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में गुरूवार को उनके कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

                जिला कलक्टर ने बैठक में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रा अधिकारी को निर्देश दिए कि 1 अप्रेल 2017 से 15 जून 2017 तक गेंहूँ खरीद का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

                बैठक में क्षेत्रीय उपनिदेशक कृषि विपणन ने जिलें की मण्डी समितियों में 20मार्च 2017 व 21 मार्च 2017 को गेहूँ व सरसों की आवक व बाजार भाव का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि जिले की मण्डियों में उक्त जिन्सों के बाजार भाव भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के रबी सीजन के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के आस-पास चल रहे है। सरसों के भाव तो समर्थन मूल्य से भी कम है। जिले की मण्डियों में अभी चना व जौ की आवक नही हो रही है। परन्तु क्षेत्रा में फसल उत्पादन के प्राप्त हो रहे समाचारों से रबी सीजन की सभी जिन्सों का उत्पादन बहुत अच्छा होने की सम्भावना है। पीक सीजन में उक्त सभी जिन्सों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम होने की सम्भावना से इन्कार नही किया जा सकता है।

                 बैठक में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रा अधिकारी ने गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारी की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिले की सभी मण्डियों के खरीद केन्द्रा पर बारदाना वितरित करवाया जा रहा है। खाद्य निगम को जिले में आवंटित सभी केन्द्रों के लिये हैन्डलिग कार्य के ठेके हो चुके है। शीघ्र ही सभी ठेकेदारों को कार्यादेश जारी कर दिये जायेंगे। जिला कलक्टर ने भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रा अधिकारी को ठेकेदारों की सूची सभी मण्डी सचिवों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

                                जिला कलक्टर द्वारा उप-रजिस्ट्रार, सहकारी समितिया व क्षेत्राीय अधिकारी राज फैड से जिले में उनके विभाग को आवंटित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहूँ खरीद केन्द्रों के हैन्डलिग कार्य के ठेके की प्रगति के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनके विभाग के खरीद केन्द्रांे के लिये 10 अप्रेल2017 तक हैन्डलिंग कार्य के ठेके देने का कार्य पूर्ण कर लिया जावेगा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को ठेके का कार्य तय समय अबधि में करने के निर्देश दिये।

                                जिला कलक्टर ने बैठक में उपस्थित जिला परिवहन अधिकारी व प्रवर्तन निरीक्षक से गत बैठक में टैक्टर ट्रोली मालिकों से उनके वाहनो के व्यवसायिक वाहन के रूप में पंजीकृत कराने के संदर्भ मे उनके द्वारा ली गई बैठक व इसके परिणामों के बारे जानकारी ली। जिला परिवहन अधिकारी ने अवगत करवाया कि लगभग 100ट्रैक्टर मालिकों द्वारा व्यवसायिक पंजीकरण करवा लिया गया है। शेष लोग भी पंजीकरण के लिए कार्यलय में सम्पर्क कर रहे है। आगामी 15 दिवस में लगभग इतने ही वाहनों का पंजीकरण और होने की सम्भावना है। जिला कलक्टर ने समर्थन मूल्य के नोडल अधिकारी जिला रसद अधिकारी से सरसों, जौ व चना के समर्थन मूल्य पर खरीद के संदर्भ में पूर्व में प्रेषित पत्रों के जबाव के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में जिला रसद अधिकारी ने अवगत करावाया की पूर्व में इस संदर्भ में राज्य सरकार को प्रेषित पत्रों का अभी तक कोई जबाव प्राप्त नही हुआ है। क्षेत्रीय उपनिदेशक, कृषि विपणन व सचिव कृषि उपज मण्डी समिति ने जिला कलक्टर को अवगत को करवाया कि किसानों को खरीद अवधि की सूचना नही होने कारण मण्डी प्रागणों में एक साथ अधिक मात्रा में गेंहूँ आ जाता है इससे अव्यवस्था होती है। उन्होंने खरीद व्यवस्था की समीक्षा के लिए 13 अप्रेल 2017 को पुनः बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये।

                बैठक में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रा अधिकारी, राज फैड के क्षेत्रिय अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, उप-रजिस्ट्रार सहकारी समितिया, खाद्य निरीक्षक, क्षेत्राीय उपनिदेशक, कृषि विपणन व सचिव कृषि उपज मण्डी समिति के अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement