Advertisement

Advertisement

सादुलशहर विकलांग संघ का गठन, विनोद सिंवर अध्यक्ष


सादुलशहर (सिंघल)। न्यू राजस्थान जिला विकलांग संघ श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष राकेश खिच्ची की अध्यक्षता में सादुलशहर व्यापार मण्डल में रविवार को दिव्यागों की बैठक हुई जिसमें सादुलशहर शाखा का गठन कर विनोद सिंवर को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में उमर सद्दीक व उदय सिंह को सरंक्षक, रोहिताश कुमार वर्मा, किशोरी लाल, बनवारी लाल भागसर व सुरेश कुमार अलीपुरा उपाध्यक्ष, हरिसिंह सिवाण मंत्री, दलविंद्र सिंह नागर कोषाध्यक्ष, जगदीश सोनी संगठन मंत्री व किरण देवी को महिला मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष खिच्ची ने कहा कि संगठन साथियों की समस्याओं के समाधान करवाने उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिये प्रतिवध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement