राजस्थान के इस जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बना अय्यासी का अड्डा,हर रोज शराबियों का लगता हैं जमावड़ा... देखे वीडियो भी..

समेजा कोठी(सतवीर व हरप्रीत सिंह)।आयुर्वेद चिकित्साल्य पिछले तीन सालो से बंद पड़ा हैं।अस्पताल बंद होने से गरीब तबके के लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड रहा हैं।राज्य सरकार ने आज से लगभग तीन वर्ष पहले एक डॉक्टर को रिटायर्डमेंट दी थी तब से लेकर आजतक किसी डॉक्टर की नियुक्त इस अस्पताल में नही की हैं।


जिस वजह से चार लाख की कीमत से बनी बिल्डिग का उपयोग पीयकड़ कर रबे हैं।अस्पताल में पीयकड़ो ने अड्डा बना रखा हैं।अस्पताल परिसर में पव्वों व बोतलों के ढेर लगे पड़े हैं।अस्पताल  परिसर विरान नजर आ रहा हैं।एक समय हुआ करता था की डॉक्टर इस अस्पताल में बैठकर मरीज देखा करता था पर सरकार की लापरवाही रही की अब लम्बे समय से यह आयुर्वेद अस्पताल बंद पड़ा हैं।


क्या गतिविधिया करता हैं यह आयुर्वेदिक अस्पताल-1.अरोग्य दिवस-इस अस्पताल के अन्तर्गत प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को अरोग्य दिवस मनाने का प्रावधान हैं।जिसमें ग्रामीण,जनप्रतिनिधि,कर्मचारी आदि शामिल होते हैं व निम्न विषयो पर मंथन किया जाता हैं।


1.मौसमी बीमारीयों की जानकारी व रोकथाम के उपाये बताना।
2.क्षैत्र में पायी जाने वाली वनस्पतियों की जानकारी देना।
3 आहार व्याहार की जानकारी देना,दिनचर्या की जानकारी।
4 परिवार कल्याण व अन्य राष्ट्ीय कार्यक्रमो की जानकारी आदि देना।

लेकिन सरकार की लापरवाही से जामरारी को दूर की बात अस्पताल स्टाप के अभाव में बंद पड़ा हैं।

देखे वीडियो न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ