Advertisement

Advertisement

सहारणावाली में लगा विधिक जागरूकता शिविर


श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सैशन एवं न्यायाधीश श्री नरसिंह दास व्यास के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता टीम के सदस्य एडवोकेट रणजीत सिंह कम्बोज द्वारा 5 जी छोटी (सहारणावाली) में सरपंच चमकौर सिंह व ग्राम सचिव सुनीता चौधरी के सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 







पूर्ण कालिक सचिव श्री धनपत माली ने बताया कि आयोजित शिविर में एडवोकेट रणजीत सिंह कम्बोज द्वारा ग्रामवासियों को रालसा व नालसा की अनेक विधिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में एडवोकेट रणजीत सिंह कम्बोज द्वारा नालसा (एसिड प्रहार से पीड़ितों के लिये विधिक सेवायें) योजना-2016 के बारे में जानकारी दी गई।







 इसके अलावा राजस्थान प्रतिकर स्कीम-2011 के बारे में भी ग्रामवासियों को बताया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को ‘स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत’ के बारे में जागरूक करते हुए अपने घर, गली-मौहल्ले, पार्कों, स्कूल व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। 10 फरवरी को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement