Advertisement

Advertisement

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ मे बावरिया गिरोह के 4 डकैत गिरफ्तार


लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा और कृष्णानगर की सीमा पर पुलिस और डकैतों के बीच शनिवार सुबह हुई  मुठभेड़ के बाद  चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।  इसमें दो बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार बावरिया गिरोह के इन डकैतों ने 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद मैं ताबड़तोड़ डकैती डाल कर दहशत फैला दी थी। इन लोगों ने 2 युवकों की हत्या भी कर दी थी।





एस एस पी दीपक कुमार के मुताबिक बीकानेर निवासी महेंद्र उर्फ महेश, मनोज उर्फ छोटू पुलिस की फायरिंग मै घायल हुए है। इनके साथ ही राजेश उर्फ पेटला और रमेश उर्फ राजू भी गिरफ्तार हुए हैं। इनके साथियों दयाराम, रामदीन और कालिया की तलाश मे पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। डकैतों के पास एक 12 बोर बंदूक, दो 12 बार देशी तमंचे, एक 315 बोर देशी तमंचा व जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।





यह बदमाश राजस्थान के झुंझुनू, अलवर और बीकानेर मै छिपे हुए थे। जब पुलिस ने वहां दबिश दी तो ये पुलिस को चुनोती देने के लिए लखनऊ मे फिर वारदात करने के लिए आये थे पर गंगाखेड़ा मे पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ मे सी ओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर गंज आनंद शाही, कृष्णानगर इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे। इन्हें पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement