Advertisement

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष से मिले राठौड़,हनुमानगढ़ की बंद पड़ी स्पिनिंग मिल एवं इलाके के किसानों की समस्याओं से करवाया अवगत


स्वतंत्रता संग्राम के आरंभ से ही कांग्रेस ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के अधिकार के लिए संघर्ष किया है :राहुल गांधी
दिल्ली। दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड एआईसीसी कार्यालय में ऑल इंडिया अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की कांग्रेस असंगठित कामगारों की देश एवं राज्य की राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी । राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर असंगठित कामगारों को ज्यादा से ज्यादा  मुख्यधारा में लाकर उनकी राजनीति में भागीदारी तय की जाएगी । उन्होंने कहा की स्वतंत्रता संग्राम के आरंभ से ही कांग्रेस ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है।


 राहुल गांधी ने उपस्थित सभी ऑल इंडिया अनऑर्गेनाइज्ड वक्र्र्स कांग्रेस के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव है उन सभी राज्यों में असंगठित कामगारों से जुड़ी हुई समस्याओं को चुनावी घोषणापत्र में शामिल करें । असंगठित क्षेत्रों के प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी उनके सरोकारों को उठाना चाहती है और उनके हित और लाभों के लिए राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके लिए भिन्न-भिन्न योजनाओं में उनकी राजनीतिक भागीदारी चाहती है।


 राहुल गांधी ने कहा की ऑल इंडिया अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता असंगठित कामगारों के लिए अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से संघर्ष करें और उनको मुख्यधारा में शामिल करवाएं। ऑल इंडिया अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा एआई यू डब्लू सी ने असंगठित कामगारों के सरोकारों को उठाना आरंभ कर दिया है । इसमें स्ट्रीट वेंडर्स डोमेस्टिक वर्कर मनरेगा मजदूर विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक, हस्तकला कामगार, रिक्शा ,पुलर एवं अन्य शामिल है उन्होंने कहा कि हर जिले में 6000 सदस्य एवं संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा बनाए जाएंगे । अरविंद सिंह ने कहा सभी राज्यों के कामगारों के अधिकार पर एक विस्तृत कानून बनवाने के लिए आंदोलन भी चलाया जा रहा है।


बैठक को एआईयू डब्लू सी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान आलम खान , सचिव डॉ अजय उपाध्याय , जितेंद्र सिंह बघेल ,अरुण त्रिपाठी ,आदित्य पटेल एवं संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक भाटी ने भी संबोधित किया हनुमानगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने भी बैठक को संबोधित करते हुए हनुमानगढ़ की बंद पड़ी धागा मिल को चालू करवाने को राजस्थान की आगामी विधानसभा चुनावो मे बनने वाले कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल करने की बात कही। बैठक में संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुरनानी ,उपाध्यक्ष अजय यादव ,रेखा चंद्र पांडे, विग्नेश झा ,  कनिष्क दाधीच , कामिनी गुर्जर ,परवेज खोखर ,बबलू भाटी सहित महाराष्ट्र , कर्नाटक , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , गुजरात  ,आसाम, उड़ीसा ,आंध्र प्रदेश सहित देश के समस्त प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement