अमेरिकी सैन्य हैलीकाप्टर इराक में दुर्घटनाग्रस्त


वॉशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिका का एक सैन्य हैलीकॉप्टर पश्चिम इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे का शिकार हुए हैलीकॉप्टर पर सात सैन्यकर्मी सवार थे। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पेव हॉक हेलीकॉप्टर को गिराए जाने संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 वायुसेना तलाश एवं बचाव कार्यों के लिए इस हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती है। कल एक जगह से दूसरी जगह चक्कर लगाते समय वह अंबार प्रांत के कायम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अन्य जानकारी मौजूद नहीं है। 

घटना में किसी के जीवित बचने की कोई जानकारी नहीं है। अमेरिकी मध्य कमान ने अपने एक बयान में कहा कि बचाव दल दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में राहत कार्य में जुटा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ