Advertisement

Advertisement

राजस्थान सीएम पहुंची सूरतगढ़,बीजेपी ने किया जोरदार स्वागत

 

एम.एल.ए.,सांसद, मंत्री सहित सभी ने किया राजे का स्वागत
बिश्नोई समाज ने भी किया वसुंधरा का सम्मान
सीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं
रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,हनुमानगढ़।(कुलदीप शर्मा) राजस्थान सीएम आज श्रीगंगानगर तीन दिवसीय दौरे के दौरान सूरतगढ़ पहुंची। सूरतगढ़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों,भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सूरतगढ़ हेलीपेड पर राजस्थान सीएम का स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद पहुंची सीएम ने सनसिटी रिजॉर्ट पहुंच कर बिश्नोई समाज द्वारा रखे गए कार्यक्रम में शिरकत की जिस दौरान बिश्नोई समाज द्वारा सीएम वसुंधरा राजे का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। उसके बाद वसुंधरा राजे शहर के एबिशन रिजॉर्ट में पहुंच कर कार्यक्रम में शिरकत की। आपको जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान सीएम तीन दिन के श्रीगंगानगर दौरे पर आई हुई है। ये दौरा चुनावी दृष्टिकोण से भी देखा जा सकता है।


सात मंडलो में बांटा सुतरगढ़ शहर को
.........
वसुंधरा राजे से मिलने को लेकर व उनके आगे समस्याओं को रखने तक के लिए पूर्व तैयारियों के बाद सूरतगढ़ को सात मंडलो में विभाजित करते हुए सभी मंडल को 45 मिनट समय देने की बात कही गयी थी। उसी अनुसार पांच ग्रुप बनाये गए जिसमे 5 ग्रुप भाजपा मंडल सदस्यो का तो एक ग्रुप शहर के प्रबुद्ध जनों का तो वहीं एक ग्रुप राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो चुके व्यक्तियों का बनाया गया। शहर में ग्रुपो को एरिया वाइज विभाजित किया गया जिसमें जैतसर,सूरतगढ़ शहर, सुतरगढ़ ग्रामीण, ढाबा झल्लार, राजियासर आदि स्थानों के शीर्ष सदस्यो की मुलाकात राजस्थान सीएम से करवाई गई जिन्होंने समस्याओं से लेकर कई अन्य चर्चाओं पर वार्ता की।

दूरदराज से पहुंचे एम.एल.ए. से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता
........
राजस्थान सीएम के प्रस्तावित दौरे के चलते सीएम वसुंधरा राजे का स्वागत करने के लिए दूरदराज से एम.एल.ए. से लेकर भाजपा नेताओं व कारतकर्ताओ ने शिरकत की। सूरतगढ़ में राजस्थान सीएम के आगमन पर भाजपा द्वारा की गई तैयारियों के अनुसार सभी कार्यकर्ता सूरतगढ़ पहुंचे। हनुमानगढ़ जिले से पहुंचने वाले नेताओं में नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया, पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल, संगरिया विधायक कृष्ण कड़वा, भीजेपी जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुलाब सिंवर, संतोष बिश्नोई, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, संतोष बिश्नोई, दीपक खाती, काला सिंह आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी भीजेपी विधायकों,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर पहुंच कर राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया।

इधर श्रीगंगानगर के नेताओ ने भी किया राजे का स्वागत
.....
 अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सूरतगढ़ पहुमचने पर हैलीपैड पर भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा के नेतृत्व मेें भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलादराय टाक, सांसद निहालचंद मेघवाल, मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, खानमंत्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी ने सीएम राजे को बुके देकर हैलीपैड पर अभिनंदन व स्वागत किया। इस दौरान सीएम वसुंधरा राजे ने श्रीगंगानगर जिले के बारे में भाजपा पदाधिकारियों कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर सूरतगढ़ विधायक राजेन्द्र भादू, विधायक दौपद्री मेघवाल, विधायक अभिषेक मटोरिया, विधायक कृष्ण कड़वा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरवीरसिंह बराड़, बलवीर बिश्रोई, राजकुमार सोनी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष नीलम सांगवान, बलवीर लूथरा, मोहनलाल शर्मा, रमजान अली चौपदार, गुलाब सिंह, विधायक शिमला बावरी, सुशील श्योराण, बलवीर बिश्नोई, प्रदेश मंत्री हरभगवान बराड़, राजेन्द्र तनेजा सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अधिकारीगण मौजूद थे।


यूँ रहेगा आगे का कार्यक्रम
......
 जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम पहले से पहुंचा हुआ है। आज सूरतगढ़ पहुंचने के बाद राजस्थान मुख्यमंंत्री अमरपुरा जाटान स्थित एक रिजोर्ट में पहुंचकर जनसंवाद करेंगी। शाम को करीबन 6.10 पर वे राजकीय महाविद्यालय में बने हैलीपेड पर पहुंचकर स्टेट प्लेन से थर्मल हाउस स्थित विश्राम गृह पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद 28 मार्च को सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी। तो वहीं 29 मार्च को लालगढ़ जाटान पहुंचकर कर जन संवाद करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement