Advertisement

Advertisement

रानी की कप्तानी में राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम


 खेल। अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं गोलकीपर सविता टीम की उपकप्तानी करेंगी। राष्ट्रमंडल खेल चार अप्रैल से आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होंगे। 

हॉकी इंडिया(एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिये 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। भारत को टूर्नामेंट के पूल ए में रखा गया है जहां उसके साथ मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं। भारतीय महिलाएं पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। रजनी इतिमारपू को भी अतिरिक्त गोलकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
    
रक्षापंक्ति में अनुभवी दीपिका, सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, गुरजीत कौर और सुशीला चानू पुखरमबम मोर्चा संभालेंगी जबकि मोनिका, नमिता, लिलिमा मिंज को मिडफील्ड संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौट रहीं रानी, वंदना कटारिया, पूनम रानी विपक्षी टीमों पर आक्रमण करेंगी। भारत को हालांकि टूर्नामेंट में अपने से शीर्ष रैंक वाली टीमों की चुनौती का सामना करना होगा। विश्व की दूसरे नंबर की इंग्लैंड, चौथे नंबर की न्यूजीलैंड और पांचवें नंबर की आस्ट्रेलिया उसके सामने होंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement