Advertisement

Advertisement

चूरू:-शक्ति प्रोजेक्ट की लांचिंग कांग्रेस कार्यालय में हुई


रिपोर्ट एक्सक्लुसिव,सादुलपुर (ओमप्रकाश)। कांग्रेस कार्यालय में शहरी कार्यकर्ताओं की मिटिंग कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शक्ति की शुरूवात की गई, जिसमें एक विशेष नम्बर पर आप वोटर आईडी संख्यां भेजकर सीधे राहुल गांधी से संवाद कर सकते है।

 पूनिया ने अपनी वोटर आईडी नम्बर भेजकर शक्ति प्रोजेक्ट की सादुलपुर विधानसभा क्षैत्र में लांचिंग की। पूनिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 31 मार्च से पहले हमें अधिक से अधिक संख्या में अपने वोटर आईडी संख्या भेजकर शीर्ष नेतृत्व से संवाद स्थापित करना है। पूनिया ने कहा कि आज दुसरी पार्टिया हमें जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है, इनसे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।

 इस अवसर पर गणेश पारीक ओर हनीफ बसपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, करतार टांडी, रिटायर्ड डिओं कुलदीप पूनिया, हाजी अलीशेर, रफीक पहाड़खानी, अकबर नारनौली, श्यामलाल सोनी, पार्षद जहीर अहमद, पार्षद रतन शर्मा, पार्षद मुस्ताक प्रधान, गोपाल शर्मा, दिपचन्द चांवरिया, भगवानीदेवी, सुरेन्द्र राठोड़, सिकन्दर जाटू, रमजान तेली, महेन्द्र धाणक, महेन्द्र दिनोदिया, अयुब राणा, अब्दुल मलिक, मंगतुराम मेघवाल, गोविन्द नाई, अफजल शेख आदि सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement