Advertisement

Advertisement

संगरिया:-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सद्भावना सभा का आयोजन


संगरिया(चिमन गर्ग)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस पर धान मंडी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह वांदर  की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह वांदर  ने कहा कि राजीव गांधी देश में सूचना क्रांति के जनक थे।  उन्होंने पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण की हमेशा वकालत की। उन्होंने भारत की मजबूती के लिए जो सपना देखा था वह अब साकार भी हो रहा है। 

उनके प्रयासों से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी थी। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी कौमी एकता के बहुत बड़े पक्षधर थे। आज के हालात में उनके विचार और प्रासंगिक हो गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने मौजूद सभी कांग्रेस जनों को समाज में सद्भावना कायम रखने की शपथ भी दिलवाई। इसके बाद सेवादल ब्लॉक मुख्य संगठक विनोद नावरिया की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पौधारोपण भी किया इस मौके पर टिब्बी के ब्लॉक मुख्य संगठक मनमोहन भाट, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सूरजभान भोबिया, एडवोकेट गुरविंदर सिंह राजपाल,बोलावाली उपसरंपच बलवीर सिह,बोलावाली सहकारी समिती अध्यक्ष सतपाल जाट थोरी,प्रवीण बिश्नोई, हजारीलाल जी राव ,अशोक जी गुजर ,कृष्ण भाट जिला अध्यक्ष कच्ची बस्ती युवा कांग्रेस हनुमानगढ़ जगसीर सिंह बराड पूर्व सरपंच बोलावाली ,सुभाष घोटिया,जगदीश भांभू जगदेव सिंह ,दर्शन सिंह ,मोहन नुकेरा,जिला उपाध्यक्ष हसराज वर्मा,बूटा सिंह,पवन ग्रोवर,राहूल गर्ग,कुलदीप भाकर प्रदेश सचिव खेल प्रकोष्ट,सुनील बुडानिया सहित अनेक कांग्रेसीयो ने सद्भावना सभा में शामिल हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement