(जी.एन.एस) ऐक्टर अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में यह खुलासा कर चुके हैं कि उनकी दादी ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को काफी पसंद करती हैं और उनके लिए परफेक्ट मानती हैं। अब अर्जुन ने खुद परिणीति को प्रपोज कर दिया है। उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के साथ फोटो शेयर किया और कैप्शन में ऐक्ट्रेस को टैग करते हुए पूछा- ‘परी क्या तुम मुझसे प्यार करती हो।
परिणीति ने भी जवाब देते हुए कहा, ‘ओहो… मेरे पास कोई डेट खाली नहीं है। मुझे मेरे बालों के कलर से प्यार है। अर्जुन ने मजाक के तौर पर फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की अपनी को-स्टार परिणीति से यह सवाल किया था। ऐक्ट्रेस ने भी इस पर मजेदार जवाब दिया। दोनों की यह चैट पढ़कर फैन्स को भी काफी मजा आया।
‘दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेस्ट है। परिणीति हम जानते हैं कि आप अर्जुन को पसंद करती हैं। अर्जुन और परिणीति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे