हनुमानगढ़ रेल हादसा,लापरवाही से कई जनो की जान आई आफत में!,दो बार टूटा इंजन का डिब्बो से सम्पर्क


हनुमानगढ़(रिपोर्ट एक्सक्लूसिव) जिले मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर रेल हादसे का शिकार हो गयी। दर्जनों यात्रियों को चोट आई हैं । जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ में ट्रेन हादसा होने के चलते लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए है हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन सुबह करीब 7:15 बजे हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई लगभग दो 3 किलोमीटर चलने के बाद ट्रेन का हुक खुल गया जिससे रेल इंजन रेल गाड़ी से अलग हो गया। 

बताया जाता है कि ड्राइवर ने जल्दबाजी करते हुए इंजन को ट्रेन के साथ फिर से जोड़ लिया और ट्रेन फिर से वहां रवाना हुई लगभग 5 किलोमीटर चलने के बाद फिर जोरदार एक झटका हुआ फिर से रेल इंजन गाड़ी से अलग हो गया और गाड़ी फिर रुक गई इंजन काफी आगे जा चुका था जिससे ड्राइवर घबरा गया और वह तेजी से रेल इंजन को वापस गाड़ी की तरफ लेकर आया। 

वह जल्दबाजी में ट्रेन के साथ इंजन को जोड़ना चाहता था लेकिन इंजन की ज्यादा स्पीड होने के कारण ट्रेन के डिब्बे से तेजी से टकराया और गाड़ी में जो बैठी सवारियां वह ऊपर  सीटों पर बैठे थे वह नीचे गिर गए जो लोग बाहर खिड़की के पास खड़े थे वह ट्रेन से नीचे गिर गए क्योंकि तेजी से टकराने से डब्बा भी उछल गया जिससे सैकड़ों लोग घायल होने की आशंका जताई जा रही है ।

 लगभग एक दर्जन लोगों को तो राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया कुछ लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार व पट्टी बांधकर ट्रेन में वापस बिठा दिया गया। सूचना मिलते ही जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची एंबुलेंस को सूचना दी गई लगभग 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जबकि रेलवे पुलिस में रेलवे के अधिकारी काफी देर बाद पहुंचे। वहीं बताया जा रहा हैं कि ड्राइवर के अनुसार वह घबरा गया था दोबारा खुलने के कारण मैं काफी डरा हुआ था उसे अपनी नौकरी जाने का खतरा था इसलिए उसने आनन-फानन में गाड़ी को इंजन से जोड़ने की कोशिश की जिससे यह हादसा हुआ मौके पर रेलवे के अधिकारियों ने पहुंचकर दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था कर गाड़ी को फिर से गंगानगर के लिए रवाना कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ