नई दिल्ली(जी.एन.एस) पश्चिम बंगाल में विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से सावधान रहने के लिए कहा है। लव जिहाद के मुद्दे को एक बार फिर हवा देते हुए विश्व हिंदू परिषद(वीएचपी) ने कहा कि मुस्लिम लड़के हीरो की तरह बातें और हरकतें करके हिंदू लड़कियों को लुभाते हैं और इस काम के लिए उन्हें पैसे भी मिलते हैं।
वीएचपी ने एक पैम्पलेट भी जारी किया। जिसमें कहा गया है कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को लुभाने के लिए महंगे गिफ्ट, अच्छे खाने जैसी चीजें देने की कोशिश करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के जाल में न फंसें। अगर ऐसा कोई मामला दिखाई देता है तो वीएचपी को जानकारी दें या पुलिस स्टेशन में शिकायत करें।
वीएचपी ने सलाह देते हुए कहा कि आदिवासी महिलाएं भी पारंपरिक तरीके से मंगलसूत्र, सिंदूर और चूड़ियां पहनें जिससे लव जिहाद से बचा जा सके। कुछ महीने पहले हिंदुत्व वार्ता नाम से बने एक पेज की जांच की थी जिसके एक पोस्ट में 102 जोड़ों के बारे में जानकारी थी। इन जोड़ों का धर्म अलग था। इस पोस्ट के जरिए हिंदुओं से अपील की गई थी कि लव जिहाद करने वाले मुस्लिम लड़कों को पकड़ा जाए।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे