Advertisement

Advertisement

माल्या केस में जेटली को बर्खास्त नहीं करके पीएम ने खुद को भ्रष्ट साबित किया


नई दिल्ली(जी.एन.एस) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे चौकीदार हैं जो दरवाजे खोलते हैं और चोरों को अंदर आने देते हैं। आंध्र प्रदेश में जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी अगर सच्चे चौकीदार होते तो भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को विदेश जाने की अनुमति देने वाले वित्तमंत्री अरुण जेटली को तुरंत बर्खास्त कर देते। लेकिन उन्होनें जेटली को बर्खास्त नहीं किया, क्योंकि वे खुद भ्रष्ट हैं। पीएम मोदी पर लगाए अपने आरोप के लिए उन्होंने राफेल सौदे का हवाला दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान हुए 126 लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे को बदल दिया। पहले प्रत्येक जेट की कीमत 526 करोड़ रुपये निर्धारित हुई थी लेकिन बाद में मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1,600 करोड़ रुपये कर दिया।झूठ पर झूठ बोली जा रही हैं।
पीएम के साथ-साथ जेटली ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेटली ने खुद स्वीकार किया है कि माल्या ने उनसे मिलकर उन्हें बताया था कि वह देश छोड़कर इंग्लैंड जा रहे हैं। राहुल ने कहा, अब मात्र यही संभावना है कि वित्तमंत्री ने माल्या को किसी कीमती चीज के बदले विदेश जाने की अनुमति दे दी। उनके बीच एक सौदा हुआ था। राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू करने का मकसद जनता की जेब का पैसा निकाल कर कुछ अमीर उद्योगपतियों की जेब में भरने का था। जो सरकार का उद्देश्य पूरा हो गया, लेकिन इसमें जनता के साथ धोखा हुआ।

राहुल ने कहा कि विमान बनाने का ठेका 70 वर्ष का अनुभव रखने वाली हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को दिया गया था। लेकिन मोदी ने उससे लेकर एक निजी कंपनी को दे दिया और इसकी भनक रक्षा मंत्रालय को भी नहीं लगने दी। बाद में रक्षा मंत्रालय को इससे संबंधित कागजात बनाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण इस सच्चाई का खुलासा कर सकती हैं लेकिन वो नहीं करेंगी। बल्कि वह प्रधानमंत्री को बचाने के लिए लगातार झूठ पर झूठ बोली जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement