पोलिटेक्निक महाविद्यालय में पाठ्यक्रम रिक्त सीटों पर सीधे आवेदन आमंत्रित


श्रीगंगानगर। राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर में संचालित सह शिक्षा पोलिटेक्निक के इंजिनियरिंग पाठयक्रमों में वर्ष 2018-19 में सीधे द्वितीय वर्ष में संस्थान स्तर पर प्रथम चरण के बाद रिक्त रहे स्थानों पर दो वर्षीय आईटीआई, कक्षा बारहवी, नोनमेडिकल से पास हो से संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश हेतु जो कि राजकीय सीटें यांत्रिकी ब्रांच में 35 व विधुत ब्रांच में 29 एवं सिविल ब्रांच में 21 कुल 85 सीटे रिक्त है के लिये सीधे ही संस्थान स्तर पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्रा आमंत्रित किये जाते है। चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नही है। प्रवेश आवेदन फार्म विभाग की वेबसाईट पर से डाउनलोड कर पूर्ण भरकर आवेदन शुल्क 300 रूपये मय समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतिया संलग्न कर 20 सितम्बर को सायं 5 बजे तक संस्थान में जमा करवाये जा सकते है। योग्यता सूची अनुसार प्रवेश हेतु अभ्यार्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों व अंक तालिका एवं निर्धारित शुल्क रूपये 12500 वार्षिक में से प्रथम किश्त 4275 के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा। मेरिट सूची जारी 22 सितम्बर को की जायेगी। प्रवेश हेतु मूल प्रमाण पत्रा एवं शुल्क सहित साक्षात्कार के लिये 24 सितम्बर को प्रातः11 बजे उपस्थित होना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ