Advertisement

Advertisement

सादुलशहर के साजन सेतिया बने एम्स में नर्सिंग ऑफिसर



सादुलशहर।  वार्ड नंबर तीन में, सिंहसभा गुरूद्वारा के पीछे रहने वाले गुलशन सेतिया के पुत्र साजन सेतिया का भोपाल एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस नियुक्ति से परिवार में खुशी का माहौल है। साजन ने ऑल इंडिया रैंक में 95वां रैंक हासिल किया। हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रहने वाले साजन सेतिया ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई सीआर उच्च माध्यमिक स्कूल में की। ज्ञात रहे साजन ने कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय टॉप किया था। साजन ने इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों, गुरूजनों व मित्रों को दिया है। एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए चयनित होने पर पिता गुलशन सेतिया, सुमन सेतिया, सुनीता काठपाल, सूरज काठपाल, सुषमा बजाज, कमलेश शर्मा, विधायक गुरजंट सिंह बराड़, जिलाकांग्रेस कमेटी के सुखदेव सिंह बराड़, भाजयुमो अध्यक्ष गुरवीर बराड़, नगर पालिका अध्यक्ष बिशन कुमार, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, एडवोकेट रविन्द्र मोदी, पार्षद मनीष शर्मा, मनोज मोदी, गुरूद्वारा सिंह सभा के बाबा गुरमेल सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष विशाल सेतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंगला, नत्था सिंह सोनी, ओम सरदारशहरिया, संदीप कुमार कटारिया, हरीश कुमार, नरेश कुमार, अश्विनी कुमार, निजी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष बलकौर सिंह, इनायत अली, मोहर सिंह सिद्धू, बार संघ अध्यक्ष अजब खिचड़, भामाशाह ओम बिश्नोई, कामरेड पालाराम, ताराचंद सोनी, दिवांशु जाट, डॉ. अमनदीप सिंह ने साजन सेतिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 


फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement