नई दिल्ली(जी.एन.एस) ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 372.68 अंक यानि 0.99 फीसदी बढ़कर 38,090.64 पर और निफ्टी 145.30 अंक यानि 1.28 फीसदी बढ़कर 11,515.20 पर बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त दिखी है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1.62 फीसदी बढ़कर और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.38 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.83 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 331 अंक बढ़कर 27150 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी मेटल में 2.25 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 2.51 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे