Advertisement

Advertisement

साप्ताहिक स्टीम रेलगाड़ी का आज भारत में शुभारंभ


विश्व की पहली हेरिटेज ब्रॉडगेज नियमित कॉमर्शियल।                                                  साप्ताहिक वाष्प चालित रेल सेवा का शुभारंभ किया गया है। 

श्रीगंगानगर। वाष्प इंजन चालित रेलगाड़ियों का परिचालन भारत में समाप्त हो जाने के लगभग 25 वर्ष पश्चात, एक बार फिर समय-सारणी वाली कॉमर्शियल साप्ताहिक वाष्प चालित रेल सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह रेलगाड़ी मात्रा 10 रूपयें के सामान्य किराए पर आज से गढ़ी हरसरू एवं फर्रुख नगर के बीच प्रारंभ कर दी गई है।
 रेलयात्रियों की चिर प्रतिक्षित मांग पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष  अश्वनी लोहानी ने 15 सितंबर 2018 को ’स्वच्छता ही सेवा’ सप्ताह के शुभारंभ के दिन इस रेलगाड़ी को रविवार से चलाए जाने की घोषणा की थी। यह निश्चित है कि विश्व भर के पर्यटक और भाप रेल परिचालन के प्रेमी समूची दुनिया से इस स्थान की यात्रा करेंगे और वाष्प इंजन चालित रेलगाड़ी में सफर का रोमांच अनुभव करेंगे। इससे इस क्षेत्रा में पर्यटन से जुड़ी अन्य संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
 इस समय इस रेलगाड़ी को डब्ल्यू.पी.-7200 ’आजाद’ जो कि वर्ष 1947 में मैसर्स बाल्डविन लोकोमोटिव वर्क्स यू.एस.ए. द्वारा निर्मित किया गया था, से चलाया जा रहा है। इसे सन 1947 में भारत लाया गया था इसीलिए इसका नाम’आजाद’ रखा गया था। इस इंजन को मैकेनिकल इंजीनियर्रिंग की दक्षता के साथ इसके पुराने यशस्वी रूप में सहेज कर रखा गया है।
 उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर  अरुन अरोरा ने बताया कि माननीय रेलमंत्रा पीयूष गोयल द्वारा स्टीम टूरिज्म को प्रोत्साहन देने तथा अपनी धरोहर को सहेज कर रखने के उनके निर्देशानुसार इस इंजन को स्टीम लोकोशेड रेवाड़ी द्वारा पुनः स्थापित किया गया है। आज जब इस स्टीम ट्रेन को चलाया गया तो रेल यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रागण इसे लेकर बहुत रोमांचित थे। इस रेलगाड़ी की समय-सारणी निम्नानुसार है।
 उन्होने बताया कि साप्ताहिक स्टीम स्पेशल संख्या 04445 प्रत्येक रविवार को प्रातः 9.30 बजे गढ़ी हरसरू से प्रस्थान कर सुबह10ः15 बजे फर्रुख नगर पहुंचेगी तथा इसकी वापसी रेलगाड़ी संख्या 04446 फर्रुख नगर से 11.15 बजे प्रस्थान करके दोपहर 12.00 बजे गढ़ी हरसरू पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में सुल्तानपुर कलियावास रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement