देश छोड़ने से पहले नीरव मोदी लेना चाहता था इस देश की नागरिकता


नई दिल्ली(जी.एन.एस) पंजाब नेशनल बैंक के 13600 करोड़ रुपए के घोटाला का खुलासा होने से करीब तीन महीने पहले डायमंड ज्वैलर नीरव मोदी ने वनुआतु की नागरिकता लेने की कोशिश की थी। यह दक्षिणी प्रशांत महासागर का एक टापू है।
एक मीडिया के मुताबिक, नवंबर 2017 में नीरव मोदी वनुआतु की नागरिकता लेने का प्रयास कर रहे थे नागरिकता लेने के लिए उन्होंने अपने पर्सनल एकाउंट से वनुआतु सरकार के 18 अथॉराइज्ड एजेंट में से किसी एक के खाते में 195,000 डॉलर (1,40,40,000) ट्रांसफर किए थे।

वनुआतु सरकार ने मोदी की जांच का जिम्मा इंटेलीजेंस को सौंपा और उनके खिलाफ कुछ ‘गलत जानकारी’ मिली। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वनुआतु सरकार ने मोदी को नागरिकता देने से इनकार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ