(जी.एन.एस) फिल्म ‘स्त्री’ की बंपर सक्सेस के बाद श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ को लेकर बिजी हैं। श्रद्धा की मानें तो बैक टू बैक प्रॉजेक्ट के कारण उनके पास प्यार ढूंढने या इस टॉपिक पर ध्यान देने के लिए भी समय नहीं है। अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा, वह अगर रिलेशनशिप में जाती हैं तो उसे पूरा समय और ध्यान देना चाहेंगे,
जो फिलहाल उनके लिए संभव नहीं है।
इतने बिजी होने के बाद भी श्रद्धा खुद के लिए थोड़ा समय निकालना नहीं भूलतीं। इन दिनों वह बैडमिंटन सीख रही हैं। हालांकि, वह यह गेम हॉबी के लिए नहीं बल्कि सायना नेहवाल की बायॉपिक के लिए सीख रही हैं, जिसमें वह लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। प्रैक्टिस के लिए श्रद्धा रोज सुबह 6 बजे उठ जाती हैं।
वैसे इसके साथ ही श्रद्धा फ्री टाइम मिलने पर गाने भी लिखती हैं। साथ ही उनके लिए म्यूजिक भी कंपोज करती हैं। श्रद्धा ने कहा कि फिल्म प्रॉजेक्ट से ब्रेक मिलने पर वह अपने गोवा के हॉलिडे होम में समय बिताना चाहेंगी। इस घर को श्रद्धा ने हाल ही में खरीदा है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे