टी टी ने किये विकास कार्यो के शिलान्यास एवं उदघाटन एवं बाटे फोन



श्रीगंगानगर। खनन मंत्री सुरेन्द्र पाल सिह टीटी ने अपने विधान सभा क्षेत्रा मलकाना कला एवं 14 एस माझीवाला में पी.एच.डी. विभाग के द्वारा स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यो का शिलान्यास व उदधाटन किया। ग्राम पचायत मलकाना कला में 24 लाख की लागत से वाटर वर्क्स की टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है एवं 16/17 धणजातीय में ओवर हेड टैंक राशी 22 लाख रूपये के कार्य प्रगति पर है। टीटी ने दोनो टंकीयो का उदघाटन किया मलकाना कला एवं धणजातीय में पेयजल की समस्या गम्भीर रूप से थी। इस पंचायत के सभी नागरीको की काफी समय से टंकी मांग चल रही थी।
 टीटी ने बताया कि ग्रामीणो की मांग पर वाटरवर्क्स की चार दीवारी निर्माण जो की बी ए डी पी प्लान में भेजी गई है जल्द ही बजट स्वीकृत करवाकर चार दिवारी का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जावेगा। ग्राम पचायत मलकाना कला के 19 एफ 3 टी 66 लाख एवं 16/17 धणजातीया में 51.66 लाख वाटर वाक्स के डिग्गी व फिल्टर रिपेयर एवं वाटर वाक्स रिपेयर हेतु राशी और नये बजट में स्वीकृत करवा दी गई है। उन्होने बताया कि टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही कार्य प्रारम्भ किये जाएंगे। उन्होने सभी नागरीको को सरकार की लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया एवं ग्राम पचायत में कराये गये विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी गई।  टीटी नें जनसुनवाई कर मौके पर समस्याओं का निस्तारण करन हेतु  सम्बधित अधिकारीयो को निर्देश दिये एव मलकाना कला में 10 लाख रूपये की राशि से स्वीकृत सीसी रोड का शिलान्यास किया एवं ग्राम पचायत 16/17 धणजातीय आम जन एस सी वर्ग ने कुछ समस्याए बताई एवं वृद्व अवस्था एवं विधवा पेशन नही लगने के संबंध में अवगत करवाया, जिस पर टीटी ने मौके पर ग्राम पचायत के विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फार्म भरवाकर पात्रा पाए पेशनधारियों की पेंशन जारी करने को कहा।
उन्होने बताया कि राज्य सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है गरीब वर्ग के लिए मकान, सैलण्डर, शौचालय, शुभ शक्ति एवं छात्रावृती का लाभ लगभग सभी को मिला है एवं किसानो को पक्का खाला निशुल्क सरकार ने बनवाया है एवं फसलो के रेट भी एम एस पी तय किये गए है जो कि पिछली सरकार से काफी ज्यादा है एवं खरीद भी समय पर करवाई जा रही है। गन्ने का रेट भी पंजाब एव हरीयाणा के बराबर से 35 रूपयें प्रति क्विटल बढाया गया है। उन्होने बताया कि प्रधानमत्रा अवास योजना में जो पात्र व्यक्ति छूट गए है उनकी जीओ टेगीग करवाकर जल्द ही मकान स्वीकृत करवाए जावेगे।
    टीटी श्री करणपुर कि पंचायती धर्मशाला में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लिया एवं महीलाओ को राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया। सभी महीला मोर्चा की महिलाओ ने सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए अपनी समस्याए  टीटी को बताई जिस पर उन्होने बताया कि महिलाए सरकार की योजनाओ का लाभ बढ चढकर लेवे तथा सभी महिला मोर्चा की सभी महीलाओ ने एक जुट होकर राज्य मत्रा टीटी को माला पहानाकर सम्मानित किया गया ।
    टी टी  ने  पचायत समिति श्रीकरणपुर में सरकार की जियो फोन वितरीत योजना के तहत भामाशाह कार्डधारियो को जियो फोन वितरीतण किये। फोन देने पर महिलाओ व पुरूषों में उत्साह का माहौल देखा गया। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से  आमजन तक नेट एवं  फोन पहुचाया जावेगां, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनओ की जानकारी इसी फोन से सभी को मिलेगी। ग्राम पचायत 14 एस (माझीवाला) मे 22 लाख की लागत से निर्मित वाटर वर्क्स आवर हैड टैक, ग्राम 17 एस खडवंजा निर्माण, 16 एस शमशान भूमि की चार दीवारी, तथा 29 एच खडवंजा सहित 33 एचं जोडकिया खडवंजा का उदघाटन किया ।
    इस अवसर पर पीएचडी के अधिशाषी अभियन्ता गुरदर्शन सिह, सहायक अभियन्ता भजनलाल यादव, विकास अधिकारी सुखमिन्द्र सिह, ग्राम विकास अधिकरी गुरमीत सिह भुल्लर सरपंच मलकाना कला गुरशिपन्द्र कौर डारेक्टर लखवीन्द्र सिह लक्खा, डारेक्टर पति अमृत पाल सिह, डारेक्टर कुलवीर कौर बराड, बलविन्द्र सिह ग्रेवाल,  सरदूल सिह, मन्दर मलकाना आशाराम डारेक्टर एवं गुरमेल सिह संरपच 2 एफ एफ ए व सरंपच 3 ओ जगदीश प्रसाद सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ