Advertisement

Advertisement

उत्तराखंड में फिर करवट बदल सकता है मौसम, भारी बारिश के आसार



देहरादून(जी.एन.एस). उत्तराखंड में फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार विशेषकर कुमाऊं में सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही देहरादून और मसूरी में एक या दो दौर तेज बौछारों के हो सकते हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सजग रहने को कहा है। इसके अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन से जुड़े महकमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। शासन ने नदियों के किनारे बस्तियों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।



शनिवार को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पहाड़ से लेकर मैदान बादल छाए रहे। हालांकि आज दुश्वारियों में कमी आई है। चार धाम मार्गों पर यातायात सुचारु रहने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रदेश में अब भी 70 से ज्यादा सड़कें मलबा आने से बाधित हैं।



गोपेश्वर में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है। शनिवार को चमोली जिले के पोखरी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मौत हो गई। नेपाल की रहने वाली यह महिला सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थी। हादसा काम के दौरान ही हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement