मुजफ्फरपुर(जी.एन.एस) वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अरुण जेटली पर शराब कारोबारी विजय माल्या के भागने की जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए सीजीएम कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है।
लंदन कोर्ट के बाहर विजय माल्या ने कहा था कि देश छोड़ने से पहले वह विजय माल्या से मिले थे। माल्या के इस बयान के बाद राजनीति में घमासान मच गया। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर इस मुद्दे को लेकर हमला बोल रहा है। गौरतलब है कि विजय माल्या पर देश के बैंकों से 9000 करोड़ का लोन लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे