Advertisement

Advertisement

हम भाग्यशाली है भारत में जन्म लिया : जिला कलेक्टर



  • युवा नशे व गलत लोगों से दूर रहे : पुलिस अधीक्षक

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने कहा कि हम भाग्यशाली है कि भारत जैसे देश में जन्म लिया। इस देश की मिट्टी से ऐसे सपूत पैदा हुए है, जिन्हे पूरी दुनिया मानती है तथा यूएनओ में भी इन महान विभूतियों को याद किया जाता है। 
जिला कलक्टर गांधी जयन्ती एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण दिवस के अवसर पर गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्रा को नमन करते हुए कहा कि हमे इनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। शान्ति, भाईचारा का संदेश तथा उनके विचारों को अपना लेना ही सच्ची श्रंद्धाजली होगी। 
उन्होने कहा कि समाज में नशे जैसी बुराई को जड से खत्म करना चाहिए। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शहर की संस्थाओं के सहयोग से नशे के प्रतिशत में कमी आई है। उन्होने युवाओं से आह्वान किया कि प्रत्येक युवा को खेल के मैदान में जाना चाहिए। गंगासिंह स्टेडियम में खेल की सुविधाएं उपलब्ध है तथा सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने लालगढ में हैण्डबॉल एकेडमी खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। 
पुलिस अधीक्षक योंगेश यादव ने कहा कि हमारे देश में ऐसे महान सपूत पैदा हुए है। इसके बताए मार्ग पर पूरी दुलिया चल रही है तथा इनके जीवन आदर्श को अपना रही है। इनका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होने युवाओ से नशे से दूर रहने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि नशा युवा का जीवन बर्बाद कर देता है। अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखे, सोशल मीडिया पर किन  लोगों से जुडे है इस बात कर भी ध्यान रखना चाहिए। किसी गलत समूह या गलत लोगों में शामिल होकर अपने  भविष्य को खराब न करे।
पद यात्रा निकाली
इस अवसर पर रामलीला मैदान से सैंकडों विद्यार्थियों ने पदयात्रा निकाली। पद यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौक पर पहुंची। पद यात्रा को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन नखतदान बारहठ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी  चिन्मई गोपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
साईकिल रैली का हुआ आयोजन
पुलिस अधीक्षक  योगेश यादव के नेतृत्व में साईकिल  रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली गंगसिंह चौक से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लगभग 18-20  किलोमीटर की दूरी तय कर रैली गांधी चौक पहुंची। साईकिल रैली को जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नगर परिषद आयुक्त अशोक असीजा, सहयक निदेशक समाज कल्याण  बी.पी. चंदेल, अधीक्षण अभियन्ता  के.के. कस्बा,  सचिव श्री लाजपत, अधीक्षण अभियन्ता सीएडी, पूर्व पीएमओ डॉ0 ओ.पी. गोयल, अंजू सैनी,  सुरजाराम सिंहाग,  रमेश सिंघल, मदन लाल सोनी, राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप चौधरी शहर के गणमान्य नागरिकों तथा शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रेम चुघ ने किया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement