Advertisement

Advertisement

इंटरस्टेट मीडिया ट्रिप के लिए केरल जाएंगे डॉ. विकास सचदेवा


-देशभर से चुनिंदा 40 पत्रकार जानेंगे श्रम व कौशल मंत्रालय, केरल सरकार की उपलब्धियां 
श्रीगंगानगर। युवा पत्रकार एवं टांटिया विश्वविद्यालय के मीडिया हैड डॉ. विकास सचदेवा इंटरस्टेट मीडिया ट्रिप के तहत केरल जाएंगे। देशभर के चुनिंदा 40 पत्रकारों में शामिल डॉ. सचदेवा एक सप्ताह तक केरल में रहकर श्रम व कौशल मंत्रालय, केरल सरकार की उपलब्धियां जानेंगे और फिर अपनी लेखनी के माध्यम से इन नवाचारों को आमजन तक पहुंचाएंगे। केरल जाने के लिए डॉ. सचदेवा 17 फरवरी की रात को श्रीगंगानगर से रवाना होंगे और दिल्ली से केरल के कोझिकोड (कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के लिए उड़ान भरेंगे। मीडिया ट्रिप की औपचारिक शुरुआत 20 फरवरी को दोपहर 1 बजे होगी। 

डॉ. सचदेवा ने बताया कि केरल सरकार के श्रम व कौशल मंत्रालय द्वारा विगत वर्षांे के दौरान श्रमिकों व कुशल कारीगरों के कल्याण के लिए अनेकानेक नवाचार किए गए हैं। इससे न केवल इन मजदूरवर्गीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि अन्य राज्यों को भी इस वर्ग के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने की प्रेरणा मिली है। इन्हीं उपब्धियों को देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा करने के उद्देश्य से मंत्रालय की ओर से यह इंटरस्टेट मीडिया ट्रिप आयोजित की जा रही है। मंत्रालय के खर्च पर आयोजित होने वाली इस ट्रिप के लिए दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, चण्डीगढ़, असम, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के सक्रिय 40 पत्रकारों का चयन किया गया है, जिन्हें सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव है। ट्रिप का समापन 27 फरवरी को त्रिवेंद्रम में होगा, जहां से सभी प्रतिभागी अपने गंतव्यों की ओर लौट जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. विकास सचदेवा वर्ष 2014 में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित 'डिफेंस कोरेसपोंडेंट कोर्सÓ के लिए भी चयनित हुए थे, जिसमें उन्हें करीब एक माह तक मंत्रालय के खर्च पर पूरे देश का दौरा करते हुए जल, थल और नभ सेना के साथ काम करने का अवसर मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement