Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - हिस्ट्रीशीटर बदमाश तुलछ सिंह गिरफ्तार


श्रीगंगानगर। पुलिस ने एक कुख्यात एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश तुलछ सिंह को गिरफ्तार किया है, जोकि लम्बे समय से फरार था। करीब 21 वर्षीय तुलछ सिंह पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हासिल जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले मेें सेलता निवासी तुलछ सिंह पुत्र धनपत सिंह राजपूत को पकडऩे के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। जैसलमेर में पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ने सोमवार को बताया कि तुलछ सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल है। 



रामगढ़ थानाप्रभारी कांतासिंह ढिल्लों की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मोकला गांव के पास तुलछ सिंह को एक सूचना के आधार पर काबू कर लिया। उसके एक साथी हिस्ट्रीशीटर चतुर सिंह पुत्र झब्बर सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है। चतुर सिंह पर भी कई आपराधिक मामले हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए अदालत ने स्थाई वारंट जारी किये हुए थे। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ के दौरान इन दोनों ने इलाके में अनेक चोरियां करना स्वीकार किया है।

 रामगढ़, कोतवाली जैसलमेर, बाड़मेर और राजस्थान से बाहर मध्यप्रदेश में अपने साथियों सहित चोरी की वारदातें करना भी कबूल किया है। तुलछ सिंह द्वारा अपने एक साथी के साथ फर्जी दस्तावेज बनाकर गाडिय़ां बेचने का भी खुलासा हुआ है। इन दोनों से आगे पूछताछ जारी है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement