Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - नहर में अज्ञात लाश बरामद


श्रीगंगानगर। गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़ी-गली हालत में नहर में बरामद हुई। पुलिस के अनुसार एफएफ नहर के अध्यक्ष सुखदर्शनसिंह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। मानकसर के नजदीक मिली लाश को नहर से बाहर निकाला गया। यह लाश 30-35 वर्ष के अज्ञात युवक की थी, जोकि बुरी तरह से गली हुई थी। पोस्टमार्टम की औपचारिकता के बाद लाश को दफना दिया गया। इस सम्बंध में मर्ग दर्ज की गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement