Advertisement

Advertisement

विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई

रायसिहनगर।नेहरू युवा केंद्र श्रीगंगानगर द्वारा चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत तथा राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के उपलक्ष में
दुर्गेश्वरी युवती मंडल 23पी.एस. सी.  तथा रायसिंहनगर  ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एन वाई वी) अभिषेक प्रजापति तथा इंद्रजीत सिंह खीवा ने संयुक्त रूप से मिलकर गांव 23पी.एस. सी में विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।  इस प्रतियोगिता में गांव की युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साह पूर्वक बढ-चढ कर भाग लिया। एन वाई वी अभिषेक प्रजापति ने ग्रामीणों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें सद्भावना शपथ दिलाई एवं उन्हें सद्भावना का सही अर्थ समझाया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की बात कही । प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान रजनी चौहान, द्वितीय स्थान सोनू चौहान तथा तृतीय स्थान नेहा भार्गव ने प्राप्त किया। इनको आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमति संतोष देवी  तथा  एन वाई वी अभिषेक प्रजापति व इंद्रजीत सिंह खीवा द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में युवती मण्डल की अध्यक्ष नेहा भार्गव, सचिव डिम्पल भार्गव,कोषाध्यक्ष विद्या तथा अन्य सभी युवतियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सहयोग किया तथा इन्होंने ग्रामीण महिलाओं को  स्वच्छता ,जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। अभिषेक प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष हम भारत के 6 वें प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement